Home » अपराध » बॉलीवुड में फिर लौटा अंडरवर्ल्ड का खौफ: चेहरे बदले…आतंक वही; मुंबई आधारित गैंग्स की जगह अब उत्तर भारत के नए अपराधियों ने ली

बॉलीवुड में फिर लौटा अंडरवर्ल्ड का खौफ: चेहरे बदले…आतंक वही; मुंबई आधारित गैंग्स की जगह अब उत्तर भारत के नए अपराधियों ने ली

मुंबई।  पिछले दो दशकों से मुंबई में अंडरवर्ल्ड के लगभग सभी बड़े गिरोह खत्म होने के बाद बॉलीवुड ने राहत की सांस ली थी। एक समय था जब ये गिरोह जबरन वसूली के जरिए फिल्म इंडस्ट्री से सबसे ज्यादा कमाई करते थे।

लेकिन रविवार शाम एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने यह साबित कर दिया है कि अंडरवर्ल्ड एक बार फिर नए चेहरों के साथ सक्रिय हो गया है। इस बार उत्तर भारत के गिरोह इस पुराने खालीपन का फायदा उठाने की कोशिश में हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram