Home » Blog » रायगढ़: ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

रायगढ़: ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र में एक महिला को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। लगातार दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तमनार क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने छह फरवरी को दोपहर फांसी लगा ली थी। परिजन उसे जीवित समझकर तत्काल फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया।

जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने पुलिस को महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट और मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई। इसके आधार पर पुलिस को मामले की अहम कड़ी मिली। जांच में पता चला कि गांव का ही रहने वाला महेंद्र गुप्ता मृतका और एक युवक के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रखकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी उस रिकॉर्डिंग के आधार पर महिला पर दबाव बनाता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार का मानसिक उत्पीड़न या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित और सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के अपराध करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers