नई दिल्ली । SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस जब रात 8 बजे राहुल को हटाने पहुंची, तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। राहुल और प्रियंका गांधी 7 घंटे से ज्यादा समय से दिल्ली के आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे थे।
दरअसल राहुल, ज्ञानेश कुमार से मिलने के लिए धरने पर बैठै थे। उन्होंने कहा था, “वे बिना मिले कहीं नहीं जाएंगे।
इससे पहले इंडिया ब्लॉक का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ सुबह 10 बजे संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ, लेकिन पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया गया। पुलिस ने मार्च रोका और राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेकर बस में बैठाया।
पुलिस ने उठाया तो कार्यकर्ताओं ने बरगद की जड़ें पकड़ लीं, 2 तस्वीरें






