नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की डेटशीट जारी कर देगा। विभिन्न रिपोर्ट्स के कहा जा रहा है कि 25 अक्टूबर के आस-पास डेटशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। पिछले वर्षों को देखें तो इस बार भी बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी के आस-पास स्टार्ट हो सकती हैं। परीक्षाओं में 40 से 50 लाख छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है।
कब, कहां और कैसे टाइम टेबल कर सकते हैं डाउनलोड
सीबीएसई बोर्ड द्वारा CBSE 10th 12th date sheet 2027 ऑनलाइन माध्यम से इसी वीक में ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी। दोनों ही क्लास का टाइम टेबल अलग-अलग जारी होगा। टाइम टेबल आते ही आप नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे और जान सकेंगे कि किस डेट में किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
- सीबीएसई टाइम टेबल 2027 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको डेटशीट जारी होने का लिंक दिखाई देगा।
- आपको जिस कक्षा (10th या 12th) का टाइम टेबल डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करना होगा।
- अब पीडीएफ फॉर्मेट में डेटशीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
- इसके बाद आप विषय के अनुसार जान सकते हैं कि किस दिन किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
10वीं की परीक्षाएं दो बार होंगी आयोजित
आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा सेकेंडरी यानी कि 10th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन अब दो बार करवाया जाता है। पहले सेशन की परीक्षा फरवरी से मार्च वहीं द्वितीय चरण की परीक्षाएं मई माह में आयोजित की जाएंगी। ध्यान रखें कि मुख्य परीक्षा यानी कि पहले चरण की परीक्षा सभी स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य हैं। अगर आपने इसमें भाग नहीं लिया तो दूसरी बोर्ड परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन अभी एक बार ही करवाया जायेगा।




