Home » राष्ट्रीय » हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षाकर्मियों ने शुरू की जांच

हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षाकर्मियों ने शुरू की जांच

जयपुर।  जयपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान को बम की अफवाह बाद दिल्ली के बजाय जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया. विमान के उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

NDTV को प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान विमान से जुड़ा सुरक्षा अलर्ट मिलने पर स्थिति को गंभीरता से लिया गया. बताया जा रहा है कि बम की अफवाह और संभावित हाईजैक अलर्ट के बाद विमान को एहतियातन दिल्ली के बजाय जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया.

सुरक्षित कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान के रनवे पर पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी तुरंत विमान में पहुंचे और यात्रियों तथा विमान की जांच शुरू की. एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई. अधिकारियों ने विमान को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अलग क्षेत्र में खड़ा कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी.

Facebook
X
WhatsApp
Telegram