Home » राष्ट्रीय » हिरासत में लिए गए दीपके, समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी रोकी; सेंट्रल पार्क के पास CJP समर्थक जुटे

हिरासत में लिए गए दीपके, समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी रोकी; सेंट्रल पार्क के पास CJP समर्थक जुटे

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे। 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया।

अभिजीत दीपके दिल्ली में NCP-SP के प्रवक्ता के बंगले में रुके हुए हैं। - Dainik Bhaskar

दीपके दिल्ली में जिस घर में रह रहे थे, वहां से जैसे ही सीजेपी के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के तहत हाथ में तिरंगा लेकर बाहर निकले, वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा, “हम आपको प्रिवेंटिव डिटेन कर रहे हैं.”

दीपके तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क जा रहे थे.

पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा कि वे न तो सेंट्रल पार्क जा सकते हैं और न ही नई दिल्ली में कहीं और जा सकते हैं. इसके जवाब में दीपके ने पूछा, “तो फिर कहां जाकर तिरंगा फहरा सकता हूं?”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “मैं आपको बता दूंगा. अभी हम आपको डिटेन कर रहे हैं.”

दीपके ने कहा, “लेकिन अभी तो मैंने कोई क़ानून तोड़ा भी नहीं है.”

दीपके बार-बार पूछते रहे कि उन्होंने कौन सा क़ानून तोड़ा है, लेकिन पुलिस अधिकारी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया.

नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। यानी 4 या 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस झंडेवालान स्थित उस बंगले पर पहुंची थी, जहां CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ठहरे हुए थे।

पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया था। इस दौरान दीपके की पुलिस से बहस हो गई थी। उन्होंने पुलिस से कहा कि यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं है। हम सिर्फ सेंट्रल पार्क तक जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं।

CJP समर्थक गाड़ी पर चढ़े, तिरंगा फहराया

जनपथ मेट्रो गेट के बाहर बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी

WhatsApp Image 2026-10-16 at 16.26.02पालिका गेट नंबर एक के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी

WhatsApp Image 2026-10-16 at 15.45.54

तिरंगा मार्च के मद्देनजर कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात।

पूरा सीपी छावनी में तब्दील

कनॉट प्लेस के आउटर, मिडिल और इनर सर्किल में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पूरे कनॉट प्लेस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सेंट्रल पार्क का नजारा देखने लायक है।

पार्क के हर गेट से लेकर अंदर और बाहर चप्पे चप्पे पर दिल्ली पुलिस, अर्द्ध सैनिक बलों की महिला और जवानों की तैनाती की गई है जिससे कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

WhatsApp Image 2026-10-16 at 16.33.18

WhatsApp Image 2026-10-16 at 17.19.23पालिका बाजार के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग नारेबाजी कर रहे हैं। नेट भी रुक-रुक कर काम कर रहा है।

कनॉट प्लेस इलाके में प्रदर्शन की तस्वीरें

WhatsApp Image 2026-10-16 at 17.23.03

Facebook
X
WhatsApp
Telegram