छत्तीसगढ़

राम रहीम को मिली पैरोल पर बोले मनोहर लाल, कहा- इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं

नईदिल्ली I डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली पैरोल पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है। अदालतें कारावास की सजा देती हैं और एक दोषी जेल जाता है। उसके बाद जेल के नियम सभी कैदियों पर लागू होते हैं।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह कुछ दिन पहले ही 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है और इस समय बरनावा के आश्रम में रह रहा है। गुरमीत राम रहीम यहां से रोजाना करीब दो-तीन घंटे ऑनलाइन प्रवचन करता है।

आश्रम पहुंचते ही लाइव हुआ था गुरमीत राम रहीम
खास बात यह है कि बरनावा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह लाइव हो गया। उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उसने सभी अनुयायियों को बधाई दी और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उसने अपने अनुयायियों से कहा कि किसी भी तरह की भगदड़ नहीं करनी है।