छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : हवा की दिशा बदलने से बढ़ेगी गर्मी, आज आसमान पर छाए रह सकते हैं बादल

रायपुर। प्रदेश में अब उत्तर-पश्चिम से हवा आनी शुरू हो गई है। इसके चलते अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शनिवार को भी प्रदेश में इस प्रकार ही स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे गर्मी भी बढ़ेगी। अब प्रदेश के मौसम के मिजाज में किसी प्रकार का बदलाव होने की संभावना नहीं है।

सामान्य से सबसे ज्यादा रहा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से आने वाली हवा से शुष्कता कम हो गई है। इस कारण अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा। वहीं शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते अब ठंड गायब सी होने लगी है और गर्मी शुरू हो गई है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस नवा रायपुर में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में यह 34.2 डिग्री के साथ सामान्य से पांच व दुर्ग में 34.2 के साथ सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से हवा का आगमन प्रारंभ होने के कारण अधिकतम तापमान में एक ही दिन में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। ऐसी ही स्थिति शनिवार आज भी बने रहने की प्रबल संभावना जताई गई है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है। शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्के बादल रह सकते हैंं।

हर दिन बढ़ रहा तामपान

शुक्रवार 34.14.3

गुरुवार 32.1 13.9

बुधवार 32.0 15.0