छत्तीसगढ़

IPL 2023 में नए लुक में नजर आएगी मुंबई इंडियंस, आखिर क्यों है यह जर्सी खास? देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। बहुत ही जल्द आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। सभी टीमों ने आईपीएल को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल 2023 के मैच की तारीखों का भी ऐलान हो चुका है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।

इसी बीच पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम इस बार नए लुक में नजर आएगी। मुंबई की इस नई जर्सी को शांतनु और निखिल ने डिजाइन किया है। हालांकि जर्सी में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। जर्सी में हल्के दिखने वाले पैटर्न में बदलाव किया गया है।

नई जर्सी को फैंस खरीद भी सकते हैं

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंजल से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और तिलक वर्मा की नई जर्सी में तस्वीर को शेयर किया गया।

इस जर्सी को लेकर मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने बताया कि सालों से मुंबई इंडियंस टीम ने काफी लोगों को प्रेरित किया है। गौरतलब है कि इस नई जर्सी को फैंस खरीद भी सकते हैं।

अपने हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकते हैं जर्सी

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस नई जर्सी का ऐलान किया है। दिलचस्प बात है कि अब फैंस मुंबई इंडियंस की जर्सी को अपने हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। जर्सी पर अपना नाम और अपनी पसंद का कोई नंबर भी छपवा कर ऑर्डर कर सकते हैं। इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नई जर्सी लॅान्च की थी।

बता दें कि IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होनी है और 4 साल के बाद होम और अवे फॉर्मेट की वापसी होगी। मुंबई के होम मैचों के टिकट बिकने शुरू हो गए हैं, लेकिन फिलहाल स्लाइस कार्डधारकों के लिए ही टिकट उपलब्ध कराए गए हैं।