छत्तीसगढ़

सबसे ज्यादा 14 गोल्डन डक इस टीम के कप्तान के नाम, लिस्ट में हरभजन और पार्थिव पटेल भी शामिल

नई दिल्ली : आईपीएल 2023 को शुरु होने में महज 5 दिन का समय बाकी हैं। हर टीम के खिलाड़ियों ने प्रैटिक्स शुरू कर दी है। विदेशी खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने लगे हैं। आईपीएल इतिहास में जहां रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान हैं। वहीं, उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है। दरअसल, रोहित शर्मा, मनदीप सिंह के साथ संयुक्त रुप से आईपीएल में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक हुए हैं। यहीं नहीं इस लिस्ट में हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल का भी नाम शामिल है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले मनदीप सिंह पहले खिलाड़ी हैं। वह आईपीएल में 2010 से 2022 तक 14 बार गोल्डन डक हुए हैं। मनदीप, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। 2022 में वह दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। मनदीप ने आईपीएल में कुल 108 मैच खेले हैं।

इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित 2008 से 2022 तक मनदीप सिंह के साथ सयुंक्त रूप से 14 बार शू्न्य पर आउट हुए हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेल चुके हैं। फिलहाल वह मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने MI को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। रोहित ने अभी तक 227 आईपीएल में मैच खेले हैं।

तीसरे नंबर पर पीयूष चावला का नाम आता है। चावला ने 2008 से 2021 तक आईपीएल में 165 मैच खेले हैं। इस दौरान वह 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं। पीयूष चावला चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 18 सिक्स लगाए हैं।

शून्य पर आउट होने वाली लिस्ट में पार्थिव पटेल चौथे स्थान पर हैं। पार्थिव पटेल ने 2008 से 2019 तक आईपीएल खेला। इस दौरान वह चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले। वह आईपीएल में 13 बार आउट हुए हैं।

हरभजन सिंह ने आईपीएल में 2008 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेले। वह 13 बार आईपीएल में शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने 163 आईपीएल मैच खेले हैं। वह मुंबई और चेन्नई की विनिंग टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।