छत्तीसगढ़

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिया, शिकायत दर्ज

नईदिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे शॉ आईपीएल के जरिए टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे हैं, लेकिन उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अब उनके खिलाफ मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल ने दर्ज कराई है।

सपना गिल ने अपनी शिकायत में पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव को आरोपी बनाया है। इस शिकायत में छेड़छाड़ की बात भी कही गई है। सपना ने अपनी शिकायत में सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट भी शामिल की है। शॉ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509 और 324 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

सपना गिल ने इसके साथ ही मुंबई पुलिस के अधिकारी सतीश कवंरकर और भगवत गरांदे के खिलाफ भी शिकायत की है। इन दोनों पर अपनी काम सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इन दोनों मामलों पर सुनवाई 17 अप्रैल को होगी। 

क्या है मामला?
पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ फरवरी में एक होटल में खाना खाने गए थे। यहां सपना गिल के साथ उनका विवाद हो गया था। शॉ और सपना गिल के बीच हाथापाई का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद पृथ्वी शॉ के वकील की तरफ से कहा गया है कि सपना गिल शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहती थीं। शॉ ने सेल्फी लेने से मना कर दिया और कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं। इसके बाद ही विवाद की शुरुआत हुई थी। शॉ के कहने पर पुलिस ने सपना Sath सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।सपना गिल ने भी पृथ्वी शॉ के खिलाफ कई आरोप लगाए थे और पहले भी मामला दर्ज कराया था। अब सपना गिल ने नई शिकायत दर्ज कराई है।