छत्तीसगढ़

धोनी को बीच मैदान दर्द में देख भावुक हुए इरफ़ान पठान, बोले- मेरा तो दिल ही टूट गया

नई दिल्ली । आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ। इस मैच में सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराते हुए प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन बेहद ही शानदार लय में नजर आ रही हैं।

हर मैच में कप्तान धोनी मैच विनिंग पारियां खेलते हुए फैंस को काफी इंटरटेन कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ माही ने 9 गेंदों पर 20 रन बनाए और रवींद्र जडेजा के साथ 38रनों की पार्टनरशिप भी की, लेकिन चेपॉक के मैदान पर एक ऐसा मौका देखा गया जब 41 साल के धोनी अपने घुटने की समस्या से जूझते दिखें। इस कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने हाल ही में एक भावुक ट्वीट किया है। आइए जानते हैं इरफान पठान ने क्या कहा?

दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र करते हुए भावुक दिखे है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में एमएस धोनी ने कमाल की बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपिंग कर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया, लेकिन मैदान में एक ऐसा मौका देखने को मिला, जिसमें अपनी घुटने की समस्या के चलते धोनी दर्द में नजर आए।

उन्हें चलने में भी तकलीफ हो रही है। ऐसे में चेपॉक मैदान पर जब वह दौड़ रहे थे, तो उस दौरान वह दर्द में नजर आए। इस कड़ी में इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा कि जिस मैंने चीते की तरह दौड़ते देखा है उसे यहां दर्द में देखकर मेरा तो दिल ही टूट गया। उन्होंने लिखा, ”धोनी को विकेटों के बीच में दौड़ते हुए लंगड़ाते देख मेरा तो दिल ही टूट गया। मैंने उन्हें चीते की तरह दौंड़ते देखा है”