छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : रायपुर के दो दुकानों में लगी भीषण आग; मचा हड़ंकप, एक पुलिस जवान घायल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शास्त्री बाजार जवाहर चौक में एक दुकान में भीषण आग लग गई। इससे दुकान में रखे प्लास्टिक, प्लास्टिक गोदाम और स्नैक्स शॉप जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि दुकान के ऊपर में गोदाम था। दुकान में आग लगने से गोदाम भी इसकी चपेट में आ गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। यह घटना बीती रात 10 बजे के आसपास की है।

बताया जाता है कि आग काफी ज्यादा फैल गया था। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। जिस दुकान में आग लगी थी। उसके पीछे एक बस्ती है। इस वजह से बस्ती में भी आग लग सकती थी। हालांकि कुछ ही देर में रेस्क्यू कर आग पर काबू पा लिया गया।

जब दुकानदार दुकान बंद करके जा चुका था, तब यह हादसा हुआ। हादसा की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने से इलाके में काफी भीड़ लग गई थी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार कोशिश कर रहे थे। इस बीच एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।