छत्तीसगढ़

TNPL 2023: क्रिकेट के मैदान पर हुआ अजूबा, एक गेंद पर ही आ गए 18 रन, भारत के इस खिलाड़ी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, वीडियो

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स का बनना और टूटना आम बात है। 22 गज की पिच कई ऐसे कारनामे देखने को मिलते हैं, जिन पर यकीन करना बेहद मुश्किल होता है।। एक ओवर में छह छक्के लगते हुए आप देख चुके हैं, यहां तक कि छह गेंदों पर 7 सिक्स जड़ने का अनोखा कारनामा भी इस खेल में हो चुका है। हालांकि, एक गेंद पर 18 रन बनने का अजूबा शायद ही आपने देखा होगा। सही सुना है आपने तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 में एक गेंद पर 18 रन बने हैं। क्रिकेट के मैदान पर कैसे हुआ है यह चमत्कार आइए आपको बताते हैं।

एक गेंद पर बने 18 रन

दरअसल, तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में चेपक सुपर गिल्लीज और सेलम स्पार्टन्स की भिड़ंत हुई। चेपक गिल्लीज की पारी के आखिरी ओवर में लास्ट गेंद पर 18 रन बने। चेपक गिल्लीज के बल्लेबाज संजय यादव ने यह कारनामा करके दिखाया और इस शर्मनाक रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखाने वाले गेंदबाज बने अभिषेक तंवर। अभिषेक ने आखिरी ओवर में कुल 26 रन दिए, लेकिन लास्ट बॉल पर वो 18 रन लुटा बैठे।

कैसे बने एक गेंद पर 18 रन?

पारी के आखिरी ओवर की लास्ट बॉल अभिषेक तंवर ने नो बॉल फेंकी। इसके बाद अभिषेक के हाथ से अगली गेंद भी नो बॉल निकली, जिस पर अभिषेक ने सिक्स जड़ा। इस तरह से बिना कोई गेंद हुए ही 8 रन बन गए। सेलम स्पार्टन्स के कप्तान ने अगली बॉल फिर से नो बॉल डाली और इस पर संजय ने दो रन चुराए। अगली बॉल अभिषक के हाथ से वाइड निकली। इसके बाद आखिरकार अभिषेक लीगल बॉल फेंकने में सफल हुए, जिस पर संजय ने सिक्स जड़ते हुए एक गेंद पर कुल 18 रन बटोर डाले।