छत्तीसगढ़

LGBTQ: दुती चंद ही नहीं इन खिलाड़ियों के भी हैं समलैंगिक संबंध, एक ने वीमेन आईपीएल में लिया है हिस्सा

नई दिल्ली । भारत में खेल की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली एथलीट दुती चंद उस वक्त सनसनी बन गईं। जब बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दुती चंद LGBTQ का झंडा उठाती नजर आईं थी। फर्राटा धाविका दुती चंद देश की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने खुले तौर पर समलैंगिक होने की बात स्वीकार की है।दुती चंद ही एक मात्र ऐसी खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने समलैंगिक रिश्ते में होने की बात स्वीकार की है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ समलैंगिक खिलाड़ियों के बारे में।

दुती चंद और मोनालिसा

भारत की फर्राट धाविका दुती चंद भारत देश की पहली समलैंगिक खिलाड़ी हैं। रिपोर्ट के अनुसार दुती चंद अपने गांव की ही रहने वाली मोनालिसा से उनके समलैंगिक संबंध हैं। अब वह मोनालिसा के साथ घर बसाना चाहती हैं। फिलहाल, भारत में समलैंगिकता के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बहस चल रही है।

सारा टेलर और डायना

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पूर्व स्टार खिलाड़ी सारा टेलर अपनी समलैंगिक पार्टनर डायना के साथ रहती हैं। वह इंग्लैड महिला क्रिकेट की खूबसूरत खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। फरवरी महीने में सारा ने अपनी पार्टनर डायना की प्रेंग्नसी का ऐलान किया था। 2019 में संन्यास लेने वाली सारा टेलर ने ट्वीट कर अपने समलैंगिक होने की बात कबूल की थी। सारा के अलावा इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर स्टीवन डेविस भी समलैंगिक रिश्ते में थीं।

एलेक्स ब्लैकवेल और लिन्से एस्क्यू

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट की पूर्व खिलाड़ी एलेक्स ब्लैकवेल ने 2013 में समलैंगिक रिश्ते में होने की बात स्वीकार की थी। बल्लेबाज एल्केस ब्लैकवेल ने 2015 में इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर लिन्से एस्क्यू से शादी की। हालांकि, साल 2017 तक ऑस्ट्रेलिया में उनकी शादी मान्य नहीं थी।

मेगन शट और जेस होलोएक

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट ने जेस होलोएक के साथ समलैंगिक रिश्ते की बात स्वीकार की थी। मेगन, जेस होलोएक के साथ 8 साल तक रिश्ते में रहीं। ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक विवाह में छूट मिलने के बाद दोनों ने शादी कर ली। साल 2021 में मेगन की पार्टनर जेस ने एक बेटी को जन्म दिया। मेगन शट महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी की तरफ से खेला है।