छत्तीसगढ़

अरुण गोविल ने नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर किया रिएक्ट- ये तो समय ही बताएगा

नईदिल्ली : विंदू दारा सिंह ने जहां ‘आदिपुरुष’ को ओम राउत की ‘बड़ी गलती’ बताया था। उन्हें सही चीज दिखाने की हिदायत दी थी। वहीं, अब अरुण गोविल ने भी नितेश तिवारी की ‘रामायण’ और उनके किरदार पर अपना रिएक्शन दिया है। जैसा कि खबर है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल करेंगे। इस पर रामानंद सागर की के शो में राम के किरदार से पॉप्युलर हुए एक्टर ने उनके लिए कुछ बातें कही हैं। उनसे एक मीडिया इन्ट्रैक्शन में रणबीर कपूर द्वारा निभाए जाने वाले इस रोल पर उनके विचार पूछे गए थे कि क्या वह इसमें जान फूंक पाएंगे या नहीं।

अरुण गोविल ने ‘रामायण’ के जरिए इतना नाम कमाया, इतनी पॉप्युलैरिटी हासिल की है कि उसका आज तक कोई मुकाबला नहीं कर सका है। कई लोगों ने फिल्में बनाईं, टोवी शोज बनाए लेकिन राम के किरदार के लिए आज भी पहले अरुण गोविल का ही नाम और चेहरा लोगों को याद आता है। खैर।

रणबीर पर अरुण गोविल का रिएक्शन

सवाल का जवाब देते हुए अरुण गोविल ने कहा था, ‘ऐसा हो सकता है या नहीं, ये तो समय बताएगा। पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है किसी के बारे में। लेकिन जहां तक रणबीर का सवाल है, वह एक अच्छे एक्टर हैं। वह एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं। जितना जानता हूं मैं उनको, वह बहुत संस्कारी बच्चे हैं। उनके अंदर नैतिकता, संस्कार और संस्कृति है। मैंने उनको कई बार देखा है। मुझे यकीन है कि वह अपने लेवल पर अपना बेस्ट देंगे और अच्छे से इस रोल को करने की कोशिश करेंगे।’

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की कास्ट

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर जहां राम तो साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं, यश को रावण के किरदार में देखा जा सकता है। इसके अलावा हनुमान के रोल में सनी देओल तो लारा दत्ता कैकेयी बनेंगी। शूर्पणखा में रकुलप्रीत सिंह दिखाई देंगी। हालांकि विभीषण के नाम को लेकर पहले चर्चा थी कि वो रोल विजय सेतुपति को मिला है। लेकिन उनका पता कट गया और अब हरमन बावेजा इस कैरेक्टर को निभाते दिखेंगे।