छत्तीसगढ़

बिलासपुर: घर के स्टोर रूम में छात्रा ने लगाई फांसी, परिजनों ने नीचे उतारने से किया मना

बिलासपुर। घर के स्टोर रूम में बीएड छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों को जब फोन कर इसकी जानकारी दी तो परिजनों ने लाश को नीचे उतरने से मना कर दिया। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बुधवार की रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। परिजनों ने अपने आने तक शव को नीचे उतारने से मना किया है। पुलिस के बताए अनुसार लैलूंगा निवासी 22 वर्षीय युवती गंगानगर में एक इंजीनियर के घर रहकर घरेलू काम करती थी। वर्तमान में वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी। इंजीनियर भी अंबिकापुर क्षेत्र का रहने वाला है। बुधवार की रात करीब 11 बजे इंजीनियर के घर के स्टोर रूम में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरे को लॉक कर दिया है। परिवार के आने के बाद जांच शुरू होगी। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पता नहीं चल सका है। परिजनों को खबर दी। परिजनों ने शव उतारने से मना किया है।

सिविल लाइन पुलिस ने कमरे को लॉक कर दिया है। उनके आने के बाद जांच शुरू होगी। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पता नहीं चल सका है। पुलिस गुरुवार को जांच शुरू करेगी। युवती के कमरे की तलाशी लेगी और मोबाइल भी जब्त करेगी। इंजीनियर घर में पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। छात्रा को लैलूंगा से घर का काम कराने के लिए लाए थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।