छत्तीसगढ़

वीडियो : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 300 फुट गहरी खाई में गिरी SUV कार, 10 लोगों की मौत

जम्मू : जम्मू संभाग के जिले रामबन में शुक्रवार को एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहा था। देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिर गई I

अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घरोटा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है।