अयोध्या: रामलला का सूर्य तिलक आज, दोपहर 12 बजे 10 हजार मंदिरों में एक साथ मनेगा श्रीराम जन्मोत्सव
अयोध्या। अयोध्या में रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी। इससे पहले, सुबह रामलला की आरती गई। भगवान को पीतांबर वस्त्र पहनाए गए। गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है। 10 हजार मंदिरों में रामनवमी मनाई जा रही है।…


