छत्तीसगढ़

कोविड-19 के मामलों में राहत, 24 घंटे में 5747 नए मामले; सक्रिय मरीज बढ़े

नई दिल्ली । देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। लगातार दो दिन तक कोविड 19 के 6 हजार से ज्यादा मामले आए थे। हालांकि, बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 5,747 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 29 लोगों की मौत भी हुई है।

लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 5,618 लोग ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 46,848, हो गए हैं। कल यानी 16 सितंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या 46,748 थी। एक्टिव केस अभी कुल मामलों का 0.11 फीसद है जबकि रिकवरी रेट 98.71 फीसद हो गया है। डेली पाजिटिविटी रेट 1.69 फीसद और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.74 फीसद हो गई है।

देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 45 लाख 28 हजार 524 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 4 करोड़ 39 लाख 53 हजार 374 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, 5 लाख 28 हजार 302 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में केरल राज्य में अकेले 13 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना वैक्सीन की 216.41 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। 102.57 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज लग चुकी है। वहीं, 94.63 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 19.21 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज दी जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 23 लाख 92 हजार 530 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।