Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक प्रवेश; खाली सीट होने पर मिलेगा मौका

छत्तीसगढ़: कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक प्रवेश; खाली सीट होने पर मिलेगा मौका

रायपुर । छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन की तारीख बढ़ा दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रहित को देखते हुए प्रवेश की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2026 कर दी है। हालांकि, यह मौका उन्हीं संस्थानों में मिलेगा जहां सीटें खाली हैं।

पहले 31 अगस्त तक थी एडमिशन की तारीख

उच्च शिक्षा विभाग ने 14 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाई थी। अब विभाग ने एक और आदेश जारी कर इस अवधि को बढ़ाया है।

खाली सीटों पर ही 19 सितंबर तक मिलेगा प्रवेश

विभाग के 11 सितंबर को जारी आदेश के मुताबिक, सीट रिक्त रहने की स्थिति में 19 सितंबर तक एडमिशन लिया जा सकेगा। यह फैसला छात्रहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय को आदेश जारी किया है।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram