छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सीमेंट की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण नहीं, 3 महीने में 80 रुपए तक बढ़े दाम; कंपनियां कार्टेल बनाकर बढ़ा रही हैं दाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख सीमेंट उत्पादक राज्यों में से एक है, जहाँ देश की कुल सीमेंट आवश्यकता का लगभग 20 प्रतिशत उत्पादन होता है, लेकिन प्रदेश के लोगों को अन्य राज्यों से ज्यादा कीमत अदा कर सीमेंट खरीदनी पड़ रही है. बीते तीन महीने में सीमेंट की कीमत में प्रति बोरी 80 रुपए तक

छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपए क्विंटल मिलेगा भाव; 21 क्विंटल प्रति एकड़ सीमा तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज (15 नवंबर) से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। इस साल किसानों को धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल भाव मिलेगा। सरकार ने एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदने की सीमा तय की है। प्रदेश के 27.50 लाख से ज्यादा पंजीकृत किसानों को इसका फायदा मिलेगा। खरीदी व्यवस्था

छत्तीसगढ़: ED ने चैतन्य बघेल की विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों पर कब्जा किया, 61 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों पर कब्जा कर लिया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में करीब

सौरभ के खुलासे के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर मारे छापे; लाइव सट्टा पैनल मिले, किराए के खातों से विदेश भेजते थे रकम

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमुख प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाकर भारत में की जा रही पूछताछ रंग लाने लगी है। सौरभ चंद्राकर के बताए जाने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पिछले कुछ दिनों में 6 राज्यों में पैनल ऑपरेटरों के 33 जगहों पर छापेमारी की है।

छत्तीसगढ़: खड़े ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल; मरीज को लेकर जा रही थी ओडिशा

महासमुंद।  महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मरीज को इलाज के बाद ओडिशा ले जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो

छत्तीसगढ़: सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने ED की अर्जी स्वीकारी; कस्टोडियल रिमांड पर सुनवाई बाकी

रायपुर। महादेव ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। नॉन बेलेबल वारंट को लेकर कोर्ट में लंबी बहस चली। दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद PMLA स्पेशल कोर्ट ने ED की अर्जी स्वीकार कर ली। गिरफ्तारी के बाद अब ED ने सौरभ चंद्राकर को कस्टोडियल रिमांड पर

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार; प्रत्यर्पण की तैयारी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के बीच फरार आरोपी विकास अग्रवाल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पिछले कई सालों से जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर था. फिलहाल आरोपी विकास UAE के अधिकारियों ने हिरासत में है. अब उसे भारत लाने

छत्तीसगढ़: पत्नी ने गाली दी तो पति ने पीट-पीटकर मार डाला, नाले में गिरने की कहानी गढ़ी; PM रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

सूरजपुर। सूरजपुर में पत्नी की हत्या करने के बाद उसे हादसा बताने की कोशिश करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी नाले में गिर गई थी। जिससे उसे अंदरूनी चोट आई और बाद में उसकी मौत हो गई। लेकिन पीएम रिपोर्ट की जांच

छत्तीसगढ़: ड्राइवर महासंगठन का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू, हड़ताल से खनिज का परिवहन ठप, यात्री होते रहे परेशान, चक्काजाम का अल्टीमेटम

रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी से 2 दिन पहले छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हो गया है। ड्राइवर आयोग, वेलफेयर बोर्ड और सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर ड्राइवरों ने स्टीयरिंग छोड़ दी है। जो ड्राइवर हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे, उनके विरोध और पुलिस से धक्का-मुक्की की भी खबरें हैं।

यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली झूठी, 2 घंटे रुकी रही ट्रेन; सूचना देने वाला शख्स हिरासत में

राजनांदगांव। यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना झूठी निकली। रेलवे पुलिस ने ऐसी सूचना देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। दरअसल गुरुवार दोपहर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही एक यात्री लोको पायलट के पास पहुंचा और ट्रेन में बम होने की बात कहते हुए दावा किया कि उसे