Home » कोरबा » जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने मनाया व्यवसाय एवं नेटवर्क विकास दिवस

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने मनाया व्यवसाय एवं नेटवर्क विकास दिवस

 

कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा व्यवसाय एवं नेटवर्क विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों एवं अन्य प्रतिभागियों को व्यवसाय के विस्तार, नए अवसरों की पहचान, नेटवर्किंग तथा आपसी सहयोग के माध्यम से सामूहिक विकास के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में जेसीआई जोन 27 की जेकॉम चेयरमैन जेसी रीना सिन्हा रायपुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने जेसीज कॉमर्स की बारीकियों, उसकी कार्यप्रणाली तथा व्यवसाय के विकास एवं विस्तार से जुड़ी विभिन्न संभावनाओं और अवसरों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि मजबूत व्यावसायिक नेटवर्क और आपसी सहयोग के माध्यम से व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में जेसीआई सदस्यों के साथ-साथ गैर-जेसीआई सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने अपने व्यवसाय को विकसित करने के लिए उपलब्ध नए अवसरों को समझा तथा एक-दूसरे के व्यवसाय को जानने एवं सहयोग करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

iकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “आपसी विकास के माध्यम से सामूहिक विकास” की भावना को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभागियों ने यह समझा कि एक-दूसरे के व्यवसाय को बढ़ावा देकर, अपने संपर्कों एवं संसाधनों को साझा करके सभी के व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा सकता कार्यक्रम में जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, जोन उपाध्यक्ष अंकित टमकोरिया, जेकॉम सचिव सुमित अग्रवाल समन्वयक उत्कर्ष अग्रवाल, सुरेश चावलानी, शिव अग्रवाल, अंश अग्रवाल, कपिल विश्वकर्मा, निश्चल टमकोरिया, हर्ष गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, नितेश मोदी, आयुष अग्रवाल, मोरध्वज गर्ग, पलाश रेलवानी, सुभाष अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल एवं ज्योति बाला सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से व्यवसायिक नेटवर्किंग, सहयोग एवं सामूहिक विकास की दिशा में एक सार्थक पहल की गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने इसे अपने व्यवसाय के विकास के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक अवसर बताया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram