Home » राष्ट्रीय » स्टूडेंट सुसाइड केस में IIT बॉम्बे ने मांगी माफी, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

स्टूडेंट सुसाइड केस में IIT बॉम्बे ने मांगी माफी, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

मुंबई। बॉम्बे IIT में 22 साल के साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्महत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष बी. केदारे ने जानकारी देते हुए बताया कि डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। वहीं इस मामले को IIT बॉम्बे ने माफी मांगी और कहा कि छात्र की मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में पहले दी गई जानकारी पर उसे खेद है।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने वाले साहिल वाकोडे, IIT बॉम्बे में एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech दूसरे साल के छात्र थे। शुक्रवार शाम पवई स्थित कैंपस के हॉस्टल में उनका शव छत के पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले साहिल को मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए और ChatGPT पर प्रश्न पत्र अपलोड करते पकड़ा गया था।

साहिल के परिवार का आरोप

साहिल के परिवार और प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि उन्हें संस्थागत उत्पीड़न और जाति-आधारित भेदभाव का सामना करना पड़ रहा था छात्रों का दावा है कि परीक्षा में गड़बड़ी के बाद साहिल पर अत्यधिक मानसिक दबाव बनाया गया और उन्हें पढ़ाई से निलंबित करने की धमकी दी गई थी।
साहिल के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और SC/ST अधिनियम के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इसमें एक प्रोफेसर को आरोपी बनाया गया है और मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी 18 मांगें

घटना के विरोध में 20 सितंबर को देर रात सैकड़ों छात्र IIT बॉम्बे के मुख्य गेट पर इकट्ठे हो गए। डायरेक्टर शिरीष केदारे ने खुद मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे तक छात्रों से बातचीत की।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर को तुरंत निलंबित करने, निष्पक्ष जांच समिति गठित करने, सार्वजनिक माफी मांगने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने जैसी कई मांगें रखीं। प्रशासन ने छात्रों की सभी 18 मांगों को स्वीकार करते हुए उन पर सहमति जताई है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram