Home » छत्तीसगढ़ » रायगढ़: चलती मालगाड़ी से अलग हुए कई डिब्बे, डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा रेल और सड़क यातायात

रायगढ़: चलती मालगाड़ी से अलग हुए कई डिब्बे, डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा रेल और सड़क यातायात

रायगढ़। मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रायगढ़ रेलवे स्टेशन से चक्रधरपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के कई डिब्बे अचानक चलते-चलते इंजन से अलग हो गए। अलग हुए डिब्बे चक्रधरनगर समपार रेलवे फाटक के पास जाकर फंस गए। घटना के बाद मालगाड़ी को तत्काल रोकना पड़ा, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ और रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहा।

घटना बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे की बताई जा रही है। मालगाड़ी के बीच रास्ते में रुक जाने के कारण मुंबई-हावड़ा और हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, चक्रधरनगर रेलवे फाटक बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram