Home » कोरबा » कोरबा: गणेश-उत्सव में तेज आवाज वाले DJ पर पुलिस की कार्रवाई, 14 डीजे वाहन, 84 बॉक्स जब्त,18 लोगों पर कोलाहल अधिनियम के तहत केस

कोरबा: गणेश-उत्सव में तेज आवाज वाले DJ पर पुलिस की कार्रवाई, 14 डीजे वाहन, 84 बॉक्स जब्त,18 लोगों पर कोलाहल अधिनियम के तहत केस

कोरबा। कोरबा पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान तय ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में DJ बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोलाहल अधिनियम के तहत चलाए गए अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले DJ संचालकों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, ध्वनि सीमा उल्लंघन के 18 मामले दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 14 DJ वाहन उनके सिस्टम समेत जब्त किए गए। इसके अलावा 84 DJ बॉक्स तथा मिक्सर, एम्पलीफायर समेत 32 अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।

 - Dainik Bhaskar

तय सीमा से ज्यादा आवाज में बजा रहे थे DJ

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई में शामिल DJ संचालक निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में DJ बजा रहे थे। इसे कोलाहल अधिनियम और न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन माना गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ की गई। नियमों का पालन करने वाली गणेश समितियों और आयोजकों के साथ पुलिस की ओर से सहयोग किया गया।

 - Dainik Bhaskar

पारंपरिक वाद्य और लोकनृत्य को भी मिला मौका

गणेश उत्सव के दौरान कई समितियों ने ध्वनि नियमों का पालन करते हुए पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोकनृत्यों को प्राथमिकता दी। इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिला और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को भी मंच मिला।

पुलिस ने बताया कि आगामी आयोजनों में भी ध्वनि मानकों और न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगरानी जारी रहेगी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram