नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। राहुल-प्रियंका सहित कांग्रेसी सांसद बस में बैठ गए हैं।
इससे पहले जनपथ पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों ने करीब 1:30 घंटा लंच किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था।
एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया।
इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। हालांकि परिसर में जबरन घुसने पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
जंतर-मंतर के पास बैरेकेडिंग लगाई गई, फोर्स तैनात
जंतर-मंतर के पास मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और मार्च को देखते हुए भारी पुलिस बल और मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई है।
दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ (CRPF), सीआईएसएफ (CISF) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के हज़ारों जवान तैनात किए गए हैं।
बैरिकेडिंग और किलेबंदी: कई परतों की बैरिकेडिंग, चेन और वेल्डिंग के जरिए रास्तों को बंद किया गया है। टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ, संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में कड़ा पहरा है।
राहुल की 5 तस्वीरें: होटल में लंच से लेकर बस में बैठने तक





दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के नियम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहले अनुमति लेना जरूरी है। अनुमति के लिए आवेदन कार्यक्रम से कम से कम 10 दिन पहले नई दिल्ली जिला DCP को देना होगा।
इंडिया गेट, C-Hexagon, मान सिंह रोड, जनपथ, राजपथ और आसपास के लॉन में प्रदर्शन, धरना या सभा की अनुमति नहीं है।
प्रदर्शनकारियों की संख्या के हिसाब से जगह
- 1,000 तक: जंतर-मंतर
- 1,000 से 50,000: रामलीला मैदान
- 50,000 से ज्यादा: बुराड़ी
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सभी को इन नियमों का पालन करना होगा। नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।





