Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर, पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत; अन्य घटना में स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग ने तोड़ा दम

छत्तीसगढ़: कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर, पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत; अन्य घटना में स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग ने तोड़ा दम

रायपुर। रायपुर के खरोरा इलाके में देर रात कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर भाग निकला। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है।

वहीं, बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग सिर के बल सड़क पर गिर गया। घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्कूटी सवार दोनों लोग मौके से भाग गए। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

देखिए खरोरा की तस्वीरें-

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। - Dainik Bhaskar
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। - Dainik Bhaskar
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। - Dainik Bhaskar
ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है।

केस- 1 खरोरा में कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत

पहली घटना रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कार में पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा, रूपेश निषाद और गोपी सवार थे। तीनों तर्रा गांव के रहने वाले थे और खरोरा से रायपुर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान बंगोली गांव के पास उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार कमलेश वर्मा और रूपेश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और कार में फंसा रहा।

हादसे में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। - Dainik Bhaskar
हादसे में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अस्पताल में घायल का इलाज जारी

मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसे लक्ष्मीनारायण अस्पताल, दौंदेकला में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सिलतरा थाने में पदस्थ था पुलिसकर्मी

खरोरा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला पुलिसकर्मी सिलतरा थाने में पदस्थ था। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

देखिए बिलाससपु की तस्वीरें-

टक्कर लगने से बुजुर्ग घसीटते हुए सिर के बल सड़क पर गिर गया। - Dainik Bhaskar
टक्कर लगने से बुजुर्ग घसीटते हुए सिर के बल सड़क पर गिर गया।
हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक मौके से भाग निकले। - Dainik Bhaskar
हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक मौके से भाग निकले।
हादसे में घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। - Dainik Bhaskar
हादसे में घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

केस- 2 बिलासपुर में स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

दूसरी घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, नूतन चौक स्थित अटल आवास में रहने वाला धांधू कुर्मी (65) शुक्रवार दोपहर करीब पौने 2 बजे ऑटो से नूतन चौक पहुंचा था। ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग घसीटते हुए सिर के बल सड़क पर गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया।

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल सिम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। आज (शनिवार) उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। - Dainik Bhaskar
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

हादसे के बाद भाग निकले स्कूटी सवार

हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक घायल बुजुर्ग को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन स्कूटी की पहचान नहीं हो पाई है।

टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर स्कूटी और उस पर सवार युवकों की तलाश की जा रही है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram