मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। बता दें कि पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके।

सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ी
इन खुलासों के बाद, मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। बांद्रा पुलिस स्टेशन की एक पेट्रोलिंग वैन भी मौके पर मौजूद है। इमारत के अंदर और बाहर, तथा सड़क के दोनों तरफ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।







