Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोग घायल, बुजुर्ग महिला बिलासपुर रेफर

छत्तीसगढ़: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोग घायल, बुजुर्ग महिला बिलासपुर रेफर

चिरमिरी। चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग महिला को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, परिवार गोदरीपारा से पोड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जायलो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में वाहन सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल चिरमिरी पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram