Home » राष्ट्रीय » आज रात आंध्र तट से टकराएगा चक्रवात मुरासु, ओडिशा- छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश; यूपी के 10 शहरों में छाया कोहरा

आज रात आंध्र तट से टकराएगा चक्रवात मुरासु, ओडिशा- छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश; यूपी के 10 शहरों में छाया कोहरा

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘मुरासु’ अब ताकतवर तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह यह चेन्नई से 260 और नेल्लोर से 290 किलोमीटर दूर था। तूफान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

इसके 2 नवंबर की रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच ओंगोल के पास आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। चक्रवात का असर छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में दिखने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का दौर रह सकता है। ओडिशा में 2 और 3 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले चक्रवात ‘अर्नब’ 28 अक्टूबर को आंध्र के तट से टकराया था। इसके असर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हुई थी।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

इधर, उत्तर प्रदेश के देवरिया, कुशीनगर समेत 10 शहरों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। बिहार के सुपौल में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 60 मीटर रही। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित 5 पहाड़ी जिलों में आज बारिश की संभावना है। इन इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के असर से तेलंगाना के हनुमाकोंडा में हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है।
चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के असर से तेलंगाना के हनुमाकोंडा में हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है।
ओडिशा के गंजाम जिले में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ जैसे हालात हैं। रेस्क्यू टीमों ने रविवार को बाढ़ में फंसे 10 लोगों को बचाया।
ओडिशा के गंजाम जिले में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ जैसे हालात हैं। रेस्क्यू टीमों ने रविवार को बाढ़ में फंसे 10 लोगों को बचाया।
गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के तालाला में तीन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है।
गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के तालाला में तीन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है।
यूपी के वाराणसी में रविवार रात को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।
यूपी के वाराणसी में रविवार रात को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।
वाराणसी में रविवार रात 8:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।
छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक अलग-अलग जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 2 नवंबर को कांकेर-धमतरी समेत प्रदेश के 9 जिलों में यलो अलर्ट है।वहीं, 3 और 4 नवंबर को बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

9 जिलों में यलो अलर्ट, 3-4 नवंबर तक कई जिलों में होगी बारिश; तेज हवाएं चलेंगी|रायपुर,Raipur - Dainik Bhaskar
रायपुर में हल्के बादल छाए हैं, बीच-बीच में धूप भी निकल रही है।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram