Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: 14 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 4 दिन में होंगी 4 बैठकें; सदन की कार्यवाही होगी डिजिटल

छत्तीसगढ़: 14 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 4 दिन में होंगी 4 बैठकें; सदन की कार्यवाही होगी डिजिटल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा। छठवीं विधानसभा के 11वें सत्र में चार दिन में कुल 4 बैठकें होंगी। इस दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी और सरकार से सवाल-जवाब किए जाएंगे।

वहीं, विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने की तैयारी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में 3 और 4 नवंबर को अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी गई।

इसका उद्देश्य विधानसभा के कामकाज में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देना और अधिकारियों-कर्मचारियों को इस प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की जानकारी देना था।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram