Home » छत्तीसगढ़ » यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली झूठी, 2 घंटे रुकी रही ट्रेन; सूचना देने वाला शख्स हिरासत में

यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली झूठी, 2 घंटे रुकी रही ट्रेन; सूचना देने वाला शख्स हिरासत में

राजनांदगांव। यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना झूठी निकली। रेलवे पुलिस ने ऐसी सूचना देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल गुरुवार दोपहर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही एक यात्री लोको पायलट के पास पहुंचा और ट्रेन में बम होने की बात कहते हुए दावा किया कि उसे फटने में केवल 10 मिनट का समय बचा है।

यह सुनकर लोको पायलट घबरा गए। उन्होंने तत्काल रेलवे स्टाफ और स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों के साथ RPF, GRP, स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा टीमों ने ट्रेन की सभी बोगियों की जांच की। करीब दो घंटे तक चली जांच में कोई बम या संदिग्ध विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

 - Dainik Bhaskar

दोपहर 2:30 बजे स्टेशन पहुंची थी ट्रेन

डॉग और बम स्क्वॉड ने खंगाली पूरी ट्रेन

कुछ देर बाद डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें भी स्टेशन पहुंचीं। सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन की सभी बोगियों और यात्रियों के सामान की जांच की। करीब दो घंटे तक चली इस प्रक्रिया में किसी भी तरह का बम या विस्फोटक नहीं मिला। जांच पूरी होने के बाद शाम करीब 4:30 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

संदिग्ध शख्स जिसने ट्रेन में बम होने की सूचना दी थी। - Dainik Bhaskar
संदिग्ध शख्स जिसने ट्रेन में बम होने की सूचना दी थी।

संदिग्ध से GRP कर रही पूछताछ

स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसका सामान भी जब्त किया गया है। बाद में उसे GRP राजनांदगांव के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने ट्रेन में बम होने की सूचना क्यों दी थी और इसके पीछे उसका क्या मकसद था।

स्टेशन मास्टर आरके बर्मन के मुताबिक, इस घटना के कारण यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस को रोकना पड़ा, लेकिन अन्य ट्रेनों के परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। रेलवे ने दूसरी पटरियों से रेल यातायात सुचारू रखा।

राजनांदगांव स्टेशन मास्टर आरके बर्मन ने बताया कि यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस दोपहर करीब 2:30 बजे स्टेशन पर रुकी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति लोको पायलट के पास पहुंचा और ट्रेन में बम होने की सूचना दी।

इसके बाद रेलवे अधिकारियों के साथ RPF, GRP और CSP को सूचना दी गई। सभी एजेंसियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बम की आशंका दूर होने तक ट्रेन को रवाना नहीं किया गया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram