Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने ED की अर्जी स्वीकारी; कस्टोडियल रिमांड पर सुनवाई बाकी

छत्तीसगढ़: सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने ED की अर्जी स्वीकारी; कस्टोडियल रिमांड पर सुनवाई बाकी

रायपुर। महादेव ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। नॉन बेलेबल वारंट को लेकर कोर्ट में लंबी बहस चली। दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद PMLA स्पेशल कोर्ट ने ED की अर्जी स्वीकार कर ली।

गिरफ्तारी के बाद अब ED ने सौरभ चंद्राकर को कस्टोडियल रिमांड पर लेने के लिए आवेदन लगाया है। इस पर बचाव पक्ष और ED के वकील अपना पक्ष रखेंगे।

बता दें कि शुक्रवार सुबह सौरभ चंद्राकर को पुलिस हथकड़ी लगाकर रायपुर जेल से कोर्ट लेकर पहुंची। सौरभ की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

सीबीआई अफसर दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंचे, इस दौरान सौरभ के साथ ईडी के अफसर भी मौजूद रहे। - Dainik Bhaskar
सीबीआई अफसर दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंचे, इस दौरान सौरभ के साथ ईडी के अफसर भी मौजूद रहे।

CBI ने न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की

बता दें कि 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार को सौरभ को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। CBI ने दोबारा कस्टडी नहीं मांगी और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की। कोर्ट ने सौरभ को 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

गुरुवार को CBI अधिकारियों और पुलिस की टीम हाई सिक्योरिटी के बीच उसे कोर्ट लेकर पहुंची थी। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद सौरभ को जेल भेज दिया गया। इस दौरान वह झोला उठाकर जेल के अंदर जाता दिखाई दिया।

8 दिन की पूछताछ में इन पहलुओं पर जांच

इससे पहले CBI ने सौरभ से महादेव ऐप के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए हुए लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी को लेकर पूछताछ की।

जांच एजेंसी को यह पता लगाना है कि सट्टे से जुटाई गई रकम किन लोगों तक पहुंची और इस पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका थी। CBI ने कोर्ट में रिमांड के दौरान इन पहलुओं पर पूछताछ की जरूरत बताई थी।

2022 में दर्ज हुई थी पहली FIR

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में 30 मार्च 2022 को दुर्ग के मोहन नगर थाने में पहली FIR दर्ज हुई थी। इसके बाद ED ने 6 अक्टूबर 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।

मामले में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को मुख्य आरोपियों के तौर पर चिन्हित किया गया। CBI ने 18 दिसंबर 2024 को इस मामले में केस दर्ज किया था।

जांच में ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, बैंक खातों और हवाला के जरिए रकम के लेनदेन की पड़ताल की जा रही है।

महादेव सट्टा ऐप की CBI कर रही जांच

बता दें कि महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामलों की जांच CBI कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले से जुड़ी 13 FIR जांच के लिए CBI को सौंपी थीं।

इनमें से 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इसके अलावा ED भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है और सौरभ के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram