बीजिंग। चीन ने पहली बार 19 सीटों वाले इलेक्ट्रिक यात्री विमान की सफल उड़ान भरी है। यह कदम कमर्शियल एविएशन में बैटरी से चलने वाले विमानों को लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 10 टन वजनी CE-25A विमान, जो 300 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ सकता है, ने 14 नवंबर को शेडोंग प्रांत में पायलट के साथ अपनी पहली उड़ान पूरी की। इस दौरान विमान में तीन क्रू सदस्य सवार थे।
चीन की सरकारी कंपनी कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना द्वारा विकसित यह विमान 400 किमी तक की दूरी तक यात्रियों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, COMAC ने बताया कि है कि टेस्ट के दौरान विमान ने सामान्य रूप से काम किया और इसके सभी परफॉरमेंस इंटिकेटर उम्मीदों के अनुरूप रहे।




