वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारतीय गेंदबाज आखिरी 43 ओवर में एक भी विकेट नहीं गिरा सके।
सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी। टी-ब्रेक से पहले 5 बैटर्स आउट हो गए थे।
इंडिया को आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की जरूरत थी। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने अपनी टीम को पारी की हार से बचाया।
मैच में भारतीय टीम को पहली पारी में 352 रन की बढ़त मिली। उसने 720/9 के स्कोर पर पारी डिक्लेयर की। न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट हुआ।

मैच का ब्रीफ स्कोर
हेनरी निकल्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे
पहली पारी में नाबाद 175 रन बनाने वाले हेनरी निकल्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दूसरी पारी में 31 रन बनाए।
ड्रॉ से दोनों टीमों को नुकसान, WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किल
इस नतीजे से दोनों टीमों के WTC फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है। भारत को ज्यादा नुकसान हुआ है, क्योंकि उसके पास अब गलती की गुंजाइश कम है।
भारत का PCT 50% है, जबकि न्यूजीलैंड का 66.67% है। न्यूजीलैंड नंबर-3 पर खिसक गया है। उसके फाइनल में पहुंचने के चांस भारत से ज्यादा हैं। साउथ अफ्रीका 75% PCT के साथ पहले और ऑस्ट्रेलिया 69% के साथ दूसरे स्थान पर है।
गिल ने कहा- हमें पता था 10 विकेट लेना मुश्किल होगा
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमें पता था कि इस पिच पर 10 विकेट लेना चुनौतीपूर्ण होगा। फील्डिंग में हमारा दिन अच्छा रहा। मुझे नहीं लगता कि 5-10 ओवर और खेलने से ज्यादा फायदा होता।
मुझे लगता है कि विदेशी दौरों पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने हर क्षेत्र में न्यूजीलैंड को चुनौती दी। पहली पारी में गेंदबाजी भी ठीक रही।
बल्लेबाजी में हमारे दो ही शतक लगे, लेकिन टीम ने 700 से ज्यादा रन बनाए। उम्मीद है कि क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों को पिच से थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी।
लैथम बोले- उम्मीद नहीं थी पिच इतनी फ्लैट होगी
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कहा- टीम के कुछ खिलाड़ियों ने मुश्किल समय में जिस तरह जिम्मेदारी उठाई, उससे मैं बहुत खुश हूं।
खासकर पहली पारी में अलग-अलग खिलाड़ियों ने आगे आकर अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि पिच इतनी सपाट होगी। यह बेसिन रिजर्व की पारंपरिक पिच नहीं थी। मुझे टीम पर गर्व है।





