Home » क्रिकेट » वैभव सूर्यवंशी ने बनाई सबसे तेज वनडे डबल सेंचुरी, 53 बॉल पर 204 रन, सबसे ज्यादा 28 छक्के; हर बॉल पर औसत 4 रन बटोरे

वैभव सूर्यवंशी ने बनाई सबसे तेज वनडे डबल सेंचुरी, 53 बॉल पर 204 रन, सबसे ज्यादा 28 छक्के; हर बॉल पर औसत 4 रन बटोरे

दोहा। वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने राइजिंग स्टार एशिया कप में UAE के खिलाफ 52 बॉल पर डबल सेंचुरी लगा दी। वे 53 बॉल पर 204 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में 7 चौके और 28 छक्के शामिल हैं।

दोहा में 250 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 12 और प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट 249 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 130 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram