Home » कोरबा » एसईसीएल दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत, परिजनों के साथ ड्राइवरों ने कंपनी के मुख्य द्वार को किया जाम, काम ठप

एसईसीएल दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत, परिजनों के साथ ड्राइवरों ने कंपनी के मुख्य द्वार को किया जाम, काम ठप

कोरबा। एसईसीएल की दीपका खदान में एक युवा श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं आक्रोशित परिजनों के साथी ड्राइवरों ने कलिंगा कंपनी के गेट पर चक्का जाम कर दिया, जिससे खदान का काम ठप हो गया है और मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मृतक की पहचान अण्डीकछार निवासी जुरखन जांगड़े (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कलिंगा कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सेकंड शिफ्ट में ड्यूटी करने खदान पहुंचा था। इसी दौरान संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram