Home » कोरबा » कोरबा: हिंदू नव वर्ष पर विशाल शोभायात्रा कल, यातायात पुलिस ने जारी की रूट डायवर्जन एडवायजरी

कोरबा: हिंदू नव वर्ष पर विशाल शोभायात्रा कल, यातायात पुलिस ने जारी की रूट डायवर्जन एडवायजरी

कोरबा। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर 19 मार्च को कोरबा शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस दिन हिंदू क्रांति सेना द्वारा सीतामढ़ी से नया बस स्टैंड तक और बजरंग दल द्वारा कोसाबाड़ी से टीपी नगर (क्रोमा स्टोर) तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है।

शोभायात्रा के प्रमुख मार्ग:

  • रूट 1: सीतामढ़ी ➔ पुराना बस स्टैंड ➔ रेलवे क्रॉसिंग ➔ पावर हाउस रोड ➔ टीपी नगर चौक ➔ नया बस स्टैंड (समापन)।

  • रूट 2: कोसाबाड़ी ➔ सुभाष चौक ➔ घंटाघर चौक ➔ महाराणा प्रताप चौक ➔ जैन चौक ➔ सीएसईबी चौक ➔ टीपी नगर क्रोमा स्टोर (समापन)।

ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध: दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक मुख्य मार्ग, कोसाबाड़ी, सुभाष चौक, टीपी नगर और सीतामढ़ी मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

  • चांपा से आने वाले वाहन: बरबसपुर से रिसदी चौक, बालको, दर्री बांध और राताखार होते हुए कुसमुंडा की ओर जा सकेंगे।

  • कोरबा से जाने वाले वाहन: दर्री डैम से बालको और बरबसपुर मार्ग का उपयोग करेंगे।

प्रमुख डायवर्सन पॉइंट्स: बरबसपुर-इमलीडुगु तिराहा, शनि मंदिर, सर्वमङ्गला राताखार तिराहा, अग्रसेन तिराहा, नया बस स्टैंड, गुरुघासीदास तिराहा, जैन चौक, सुभाष चौक और आरटीओ तिराहा को डायवर्सन पॉइंट बनाया गया है।

निर्धारित पार्किंग स्थल: श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा के लिए सुभाष चौक मैदान, एमपी नगर मैदान, सीएसईबी ग्राउंड, पावर हाउस रोड मल्टीस्टोरी पार्किंग के सामने, सीतामढ़ी शनि मंदिर के पास, बुधवारी सर्कस मैदान और स्टेडियम चौक पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram