रायपुर। बस्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोस्ट वांटेड सीनियर नक्सली कमांडर पापा राव आज सरेंडर कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उसके बीजापुर पहुंचने की संभावना है, जहां वह अपने 17 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करेगा। शुरूआती जानकारी के अनुसार, पापा राव AK-47 समेत कई अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर करेगा। उसके बाद उसे जगदलपुर ले जाया जाएगा, जहां वह बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के सामने औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करेगा।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पापा राव को लेने के लिए पुलिस बल की टीम पहले ही इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र के एक गोपनीय ठिकाने के लिए रवाना हो चुकी है। लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद अब उसके सरेंडर की स्थिति बनी है।


