बंगलूरू। आईपीएल 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहले मैच में शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 65 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट के महाकुंभ को लेकर कयासों का दौर भी चालू हो चुका हैं। फैंस प्लेऑफ के लिए अपनी-अपनी पसंद बताने लगे हैं।
पीयूष, रायुडू, बांगड़ और बिशप – फोटो : IPL/BCCI
इसी कड़ी में सात क्रिकेट पंडितों ने भी प्लेऑफ के लिए अपनी-अपनी पसंदीदा चार-चार टीमें चुनी हैं। इनमें मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम सबमें शामिल हैं। वहीं, पंजाब भी ज्यादातर क्रिकेट पंडितों की पसंद है। जो टीम इन सातों में से किसी ने नहीं चुनीं, वो हैं- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स। इन सात क्रिकेट पंडितों में संजय बांगड़, पीयूष चावला, अभिनव मुकुंद, इयान बिशप, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू और एरॉन फिंच शामिल हैं। आइए जानते हैं किस क्रिकेट पंडित ने कौन सी टीमें चुनीं हैं…
मुकुंद, फिंच और डुप्लेसिस – फोटो : IPL/BCCI
- संजय बांगड़: आरसीबी, पंजाब, मुंबई और दिल्ली
- पीयूष चावला: मुंबई, पंजाब, आरसीबी और केकेआर
- अभिनव मुकुंद: पंजाब, आरसीबी, मुंबई और दिल्ली
- इयान बिशप: मुंबई, सीएसके, आरसीबी और पंजाब
- फाफ डुप्लेसिस: मुंबई, आरसीबी, पंजाब और चेन्नई
- अंबाती रायुडू: आरसीबी, मुंबई, लखनऊ और केकेआर
- एरॉन फिंच: आरसीबी, मुंबई, पंजाब और सनराइजर्स
रायुडू ने आरसीबी टीम पर तंज कसा – फोटो : IPL/BCCI
इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली भविष्यवाणी रायुडू की रही। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पसंदीदा नहीं बताया है। पिछले कुछ वर्षों में रायुडू ने चेन्नई का पुरजोर समर्थन किया है। वह 2023 में चैंपियन बनने वाली सीएसके टीम का हिस्सा भी थे। सीएसके को समर्थन की वजह से वह कई बार ट्रोल भी होते रहे हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने सीएसके को न रखकर लखनऊ को चुना है। लखनऊ सुपरजाएंट्स को प्लेऑफ के लिए दावेदार बताने वाले वह अकेले हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण शुरुआती चार मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। सीएसके ने अपने आधिकारिक बयान में जानकारी दी कि धोनी इस समय काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। टीम के बयान के मुताबिक, इसके चलते वह आईपीएल के पहले दो हफ्तों में कोई मैच खेलते नहीं दिखाई देंगे।