मुल्लांपुर। आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब और गुजरात के बीच इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पंजाब किंग्स ने तीन मैच जीते हैं जबकि तीन मुकाबलों में ही गुजरात को जीत नसीब हुई है।



