नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट से उबरकर टीम कैंप से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की, जिससे टीम और फैंस दोनों में उत्साह देखने को मिला।



