रायपुर। पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र जय साहू ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. आशंका है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है. सूचना पर पहुंची पंडरी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा से विधायक चुने गए थे. उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था. जीत का प्रतिफल उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर मिला.



