Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश, ओले गिरने का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से हवा चलेगी, बिजली गिरने का भी रहेगा खतरा

छत्तीसगढ़: प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश, ओले गिरने का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से हवा चलेगी, बिजली गिरने का भी रहेगा खतरा

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिसके चलते पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक इस बदलाव से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।

बीते 24 घंटों के दौरान मैनपुर और चंद्रपुर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ है। आने वाले दिनों में अंधड़ और बारिश की स्थिति को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी रहने की बात कही है।

2 मई को रायपुर में सुबह मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन दोपहर या शाम तक बादल छा सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram