नई दिल्ली । डिजिलॉकर पर सीबीएसई परिणाम होस्टिंग से संबंधित हालिया अपडेट और बैकएंड गतिविधियों ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। सीबीएसई बोर्ड डिजिलॉकर पर साझा की गई एक ताजा जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है।
सीबीएसई की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2026 देशभर के 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। इस वर्ष 18 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए, जो फरवरी से अप्रैल के बीच लंबी अवधि में आयोजित की गईं।




