नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को झटका लगा है। सीएसके इस मैच से पहले अच्छी स्थिति में दिख रही थी, लेकिन एक हार से अब समीकरण बदल गए हैं और उसके लिए आगे की राह कठिन हो चली है। सीएसके को अंक तालिका में भी नुकसान हुआ है और वह एक पायदान खिसक कर पांचवें से छठे नंबर पर आ गई है। अब सवाल यह उठता है कि क्या चेन्नई की टीम अब भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है?



