Home » बिलासपुर » बिलासपुर: करंट से पति की मौत, दूसरे दिन पत्नी ने दी जान, 2 दिन में उठीं दो अर्थियां, गांव में पसरा मातम

बिलासपुर: करंट से पति की मौत, दूसरे दिन पत्नी ने दी जान, 2 दिन में उठीं दो अर्थियां, गांव में पसरा मातम

बिलासपुर। बिलासपुर में पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसी कारण पति की मौत के दो दिन बाद उसने भी जान दे दी।

घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट का विवाह करीब 4 साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुआ था। रामनारायण खेती-किसानी का काम करता था। 17 मई को वह घर में मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पति की अचानक मौत के बाद सुनीता पूरी तरह टूट गई थी। रिश्तेदारों का कहना है कि वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी। किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी। परिवार के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पति के बिछड़ने का दुख वह सहन नहीं कर पाई।

4 साल पहले सुनीता और रामनारायण की शादी हुई थी।
4 साल पहले सुनीता और रामनारायण की शादी हुई थी।

घर में फंदे पर लटकती मिली लाश

मंगलवार देर रात सभी घर वाले सो रहे थे। इसी दौरान सुनीता ने अपने कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात घरवालों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बुधवार सुबह घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिश्तेदारों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए

बताया गया कि मंगलवार देर रात सुनीता ने घर के कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

देर रात जब रिश्तेदारों की नजर उस पर पड़ी, तब वह फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

में दो दिन में उठीं दो अर्थियां

रविवार को करंट लगने से रामनारायण की मौत के बाद परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था। वहीं मंगलवार रात सुनीता की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए।

पोस्टमॉर्टम के बाद जब सुनीता का शव गांव लाया गया, तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। गांव के लोगों की आंखें नम थीं। शोक के माहौल में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। लगातार दो दिनों में एक ही घर से पति-पत्नी की अर्थियां उठने से गांव में मातम पसरा है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram