सिलहट । पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद शान मसूद की अगुआई वाले पाकिस्तान टीम का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है। हालांकि, उससे ज्यादा मजाक पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान का उड़ रहा है। सरफराज का यह बतौर कोच पहली सीरीज थी और उसी में टीम का हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज के दौरान सरफराज रिजवान को अजीबोगरीब तरीके से विकेटकीपिंग प्रैक्टिस कराते दिखे, जिसका सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बांग्लादेशी मीडिया ने शेयर किया है। यह वीडियो बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को ढाका में पहले टेस्ट में मिली हार के बाद का बताया जा रहा है। पहले टेस्ट में विकेट के पीछे रिजवान से काफी गलतियां हुई थीं, इसलिए एक पूर्व विकेटकीपर होने के नाते सरफराज रिजवान को प्रैक्टिस कराने पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में कोई एंटेना जैसी चीज दिखी।
सरफराज ने कराई रिजवान की कीपिंग प्रैक्टिस – फोटो : Twitter
रिजवान की विकेटकीपिंग प्रैक्टिस
आमतौर पर विकेटकीपिंग प्रैक्टिस और स्लिप में कैच प्रैक्टिस कराने के लिए लेवरेज बैट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वीडियो में सरफराज रिजवान को एंटेना जैसी कोई चीज में हैंडल लगाकर प्रैक्टिस कराते दिखे। इस दौरान भी रिजवान कुछ गेंद कलेक्ट करने में कामयाब नहीं हो सके। यह पता नहीं चल सका है कि किस चीज से प्रैक्टिस करवाया जा रहा था, पर उसके दोनों साइड रॉड या नुकीली तार जैसी कोई चीज लगी थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस इसे एंटेना ही कह रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दोनों का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। आइए देखते हैं सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कमेंट किए हैं…
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिख- ये एंटेना के साथ क्यों खेल रहे हैं।
दूसरे यूजर ने लिखा- कॉमेडी टीम। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सरफराज की बैटिंग प्रैक्टिस हो रही है या रिज्जू की कैच छोड़ने की प्रैक्टिस।
एक और यूजर ने लिखा- कम बजट कॉमेडी। वहीं, एक और ने लिखा- जोकर्स
एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा, पर मजा बड़ा आया इस वीडियो को देखकर।
एक यूजर ने लिखा- बैट से प्रैक्टिस कर लो भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- अभी पता चला पाकिस्तान इतना पीछे क्यों है। गुड ट्रेनिंग।
एक यूजर ने लिखा- भाई मेरे घर से एंटेना कौन ले गया…टीवी नहीं चल रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा- जैसे इतना धीरे कैच आएगा मैच में।
नई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस ने 2014 में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए। 12 साल में बीजेपी के 88 लाख और कांग्रेस के 1.3 करोड़ फॉलोअर्स हुए हैं। लेकिन महज 5 दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने इन दोनों आंकड़ों को छोटा साबित कर दिया। CJP ने अब तक एक करोड़ 67 लाख से