Home » क्रिकेट » शुभमन गिल ने टी20 में पूरे किए 6000 रन और 200 छक्के, 15वीं बार सुदर्शन के साथ की 50+ रन की साझेदारी

शुभमन गिल ने टी20 में पूरे किए 6000 रन और 200 छक्के, 15वीं बार सुदर्शन के साथ की 50+ रन की साझेदारी

अहमदाबाद। गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल 2026 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की। गिल ने टी20 में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 200 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। गिल का बल्ला आईपीएल के मौजूदा सीजन में आग उगल रहा है और वह लगातार टीम के लिए दमदार पारी खेल रहे हैं।

सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय

  • गिल टी20 में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे कम पारियों में भारत के लिए केएल राहुल और विराट कोहली ने ऐसा किया है।
  • राहुल ने 166 टी20 पारियों में 6000 रन पूरे किए थे, जबकि कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने में 184 पारियां लगी।
  • वहीं, शुभमन गिल ने 185 पारियों में टी20 में 6000 रन पूरे किए
  • ओवरऑल टी20 में सबसे तेज 6000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 162 पारियों में ऐसा किया था।
  • पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने इस उपलब्धि पर पहुंचने में 165 पारियां ली थी।

कम उम्र में गिल का कीर्तिमान
अब तक तीन खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने 27 साल होने से पहले पुरुष टी20 में 6000 रन पूरे किए थे। अब गिल भी इस विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। गिल की उम्र फिलहाल 26 साल 255 दिन है। वहीं, इससे पहले बाबर, रहमानुल्लाह गुरबाज और विल जैक्स ने ऐसा किया है।

सुदर्शन के दमदार साझेदारी
इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गिल और साई सुदर्शन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने भले ही धीमी शुरुआत की, लेकिन सीएसके के बल्लेबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। गिल और सुदर्शन ने पावरप्ले में सीएसके को एक भी सफलता हासिल नहीं करने दी। वहीं, दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 10वें ओवर में शतकीय साझेदारी भी पूरी की। यह 31 पारियों में 15वीं बार है जब गिल और सुदर्शन के बीच आईपीएल में 50+ रनों की साझेदारी हुई है। यह आईपीएल में ओपनिंग स्टैंड के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार की गई दूसरी साझेदारी है।

गिल और सुदर्शन ने इस मामले में रोहित और ईशान किशन की बराबरी की जिन्होंने आईपीएल में 43 पारियों में 15 बार पहले विकेट के लिए 50+ रन जोड़े हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50+ ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के नाम है जिन्होंने 18 बार ऐसा किया है। वहीं, विराट कोहली-फाफ डुप्लेसिस और अभिषेक शर्मा तथा ट्रेविस हेड की जोड़ी ने 14 बार पहले विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram